http://newjobsalerts99.blogspot.com/

28 December 2016

Rajasthan Museum (राजस्थान के संग्रालय)

राजस्थान के संग्रालय 
प्रिंस अल्बर्ट म्यूजियम (जयपुर):-विक्टोरियन हॉल म्यूजियम (उदयपुर):-,राजपूताना म्यूजियम(अजमेर):-,
सरदार म्यूजियम (जोधपुर):-प्रिंस अल्बर्ट म्यूजियम (जयपुर):-
राज्य के इस प्रथम संग्राहालय का नीव महाराजा राम सिंह द्वितीय के शासनकाल में 1863 ई. में प्रिंस अल्बर्ट ने रखी थी। 1887 ई. में सर अल्बर्ट ब्रैड फोर्ड ने इस का उद्घाटन किया था। जयपुर के रामनिवास बाग स्थिति यह म्यूजियम राज्य का सर्वप्रथम म्यूजियम हैं , और सर्वप्रमुख प्राणीशास्त्र संग्रहालय हैं। इस संग्रहालय में मिस्र की मम्मी भी रखी गई है।




विक्टोरियन हॉल म्यूजियम (उदयपुर):-
उदयपुर के गुलाबबाग स्थित विक्टोरियन हॉल में म्यूजियम का निर्माण महाराजा फतेह सिंह के शासनकाल में 1886 ई. में हुआ था।
इसका उद्घाटन 1890 ई. में वायसराय लार्ड रॉय लैंसडाउन ने किया था।

:-
अजमेर स्थित राजस्थान की एकमात्र मुगल दुर्ग अकबर के किले में स्थापित संग्रहालय की स्थापना अजमेर के रेजिडेंट कर्नल अर्सकिन ने की थी। 1908 ई. में राजपूताना के ए. जी. जी. कॉलवीन द्वारा इस का उद्घाटन किया गया था।

1908 ई. में अर्सकिन ने पंडित गौरीशंकर हीराचंद ओझा को राजपूताना म्यूजियम का क्यूरेटर नियुक्त किया था। कर्नल अर्सकिन ने ‘राजपूताना गजेटियन’ नामक ग्रंथ की रचना की थी।

सरदार म्यूजियम (जोधपुर):-
1909 ई. में लार्ड पिक्चर की जोधपुर यात्रा की अवसर पर महाराजा सरदार सिंह ने Indsliyal muesam के नाम से इस म्यूजियम की स्थापना की थी। बाद में यह सरदार म्यूजियम के नाम से जाना जाने लगा।
गंगा गोल्डन जुबली संग्रहालय (बीकानेर):-
बीकानेर राज्य के रंग महल व बड़ापोल क्षेत्र से प्राप्त पूरा अवशेषों को संग्रहित कर इटली के भाषा विज्ञानी तैसीतोरी ने महाराजा गंगा के निर्देश पर इस संग्रहालय की स्थापना की थी।

5 नवंबर 1935 ई. को वायसराय लिनलिथगो ने इस संग्रहालय का उद्घाटन किया था इस संग्रहालय में पल्लू (हनुमानगढ) से प्राप्त जैन सरस्वती की आकर्षक प्रतिमा भी रखी गई है।

0 comments: