http://newjobsalerts99.blogspot.com/

22 June 2014

तेलंगाना देश का 29वां राज्य

तेलंगाना देश का 29वां राज्य


तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष के. चंद्रशेखर राव 2 जून, 2014 को 29वॉं नया राज्य तेलंगाना के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन ने 11 मंत्रियों के साथ उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
1 जून को जैसे ही घड़ी में रात के बारह बजे देश के 29वें राज्य के तौर पर जन्म हुआ तेलंगाना का और इस ऐतिहासिक लम्हे के साथ ही हैदराबाद और समेत तेलंगाना के दूसरे शहरों में जश्न शुरू हो गया।

तेलंगाना के गठन के साथ ही आंध्र प्रदेश कानूनी तौर पर दो हिस्सों में बंट गया। तेलंगाना राज्य में हैदराबाद समेत 10 जिले होंगे। जबकि आंध्र प्रदेश में 13 जिले होंगे। दोनों राज्यों की राजधानी अगले 10 साल तक हैदराबाद ही रहेगी।

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल ईएसएल नरसिम्हन तेलंगाना के पहले राज्यपाल बन गए। वहीं चंद्रशेखर राव ने सूबे के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। 119 सदस्यों वाली तेलंगाना विधानसभा में राव की पार्टी टीआरएस को बहुमत है।

गौरतलब है कि संसद में इसी साल फरवरी में आंध्र प्रदेश पुनर्गठन विधेयक पारित हुआ था, जिसके बाद अलग तेलंगाना के गठन का रास्ता साफ हुआ था। इस बंटवारे का जमकर विरोध भी हुआ। लेकिन आखिर में तेलंगाना देश का 29वां राज्य बनने में सफल रहा


Get New Jobs Alerts In Your Facebook or Email or Twitter also just subscribe New Jobs Alerts, We bring you Different kinds information  just like Results, New Jobs, Admit Card, Current Affairs, Advance GK, State Wise Exam Papers,Government Jobs Websites, Jobs For Different Country, Resume, Government Education Websites ,

0 comments: