http://newjobsalerts99.blogspot.com/

04 December 2015

How to get RTET 2013 Token No.

आरटेट 2013 के टोकन न. कैसे प्राप्त करे! How to get RTET 2013 Token No.
www.newjobsalerts.com

जैसा की आप जानते है की आरटेट अब रीट है जो की एक पात्रता परीक्षा होने के साथ ही एक भर्ती परीक्षा है जो की मेरिट के आधार पर छात्रो का चयन करेगी। इस परीक्षा हेतु फॉर्म भरने की प्रक्रिया 17 नवंबर से शुरू हुई है, इसमे उन छात्रो को सहूलियत दी गयी है जिसमे RTET 2013 मे आवेदन किया था और फीस भी जमा की थी, उन्हे केवल अपने पुराने टोकन न. से फॉर्म भरना था और उनकी 2013 की फीस का पुनः समायोजन हो जाता। 

अतः एक अखबार मे प्रकाशित खबर के अनुसार अभी तक 70,000 से अधिक लोगो ने आरटेट के लिए आवेदन कर दिया है, लेकिन यह संख्या कम है, क्यूकी अभी बहुत से छात्र जिन्होने पहले आवेदन किया था उनके टोकन न अभी तक उनके मोबाइल नंबर पर प्राप्त नही हुये है। 

बोर्ड द्वारा आरटेट 2013 के छात्रो के लिए टोकन न प्राप्त करने के लिए एक वैबसाइट लॉंच की है, जिस पर कुछ जानकारी डालकर आप अपने टोकन न प्राप्त कर सकते है। 

टोकन न. प्राप्त करने के लिए इन दिशा-निर्देशों को फॉलो करे: 

1. सबसे पहले इंटरनेट के माध्यम से इस वैबसाइट को open करे ( http://rtet2013token.co.in ) 

 NOTE-  पूरी जानकारी पढ़कर फिर ये साइट खोले, ध्यान रहे की आप ये साइट Internet Explorer से खोले। (क्यूकी साइट दूसरे ब्राउज़र मे नही खुल रही है) 

2. अब इसमे सर्च बॉक्स के पास वाले बॉक्स मे सबसे पहले वह मोबाइल नंबर डाले जो आपने टेट 2013 मे आवेदन करते समय फॉर्म मे दिये थे, अब आपके अँग्रेजी नाम के पहले के दो अक्षर, इसके बाद आपकी जन्मतिथि डाले। ध्यान रहे की मोबाइल नंबर, अक्षर और जन्मतिथि डालते वक़्त कोई गैप नहीं छोड़े। 


जैसे - 9024881156, आपका नाम SAHIL हे तो SA, अब जन्मतिथि 26-05-1990 है तो केवल 26 

ये डाले 9024881156SA26 

3. अब सर्च पे क्लिक करे कुछ ही देर मे आपको टोकन नंबर मिल जाएंगे :)
www.newjobsalerts.com

0 comments: