प्रारम्भिक निदेशालय,बीकानेर/234/एवं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड,अजमेर/123/संयुक्त अधिसूचना/
विज्ञापन सँख्या-5/परीक्षा/रिट अध्यापक पात्रता परीक्षा/2015-2016
दिनांक-25-12-15
आयोग द्वारा सूचित किया जाता है की अगले वर्ष 7 फरवरी 2016 को आयोजित होने वाली रिट(अध्यापक पात्रता परीक्षा) के लिए उचित प्रकार से प्रबन्ध नहीँ होने के कारण,तकनीकी ख़ामियों के कारण ,प्रतियोगियों के उन्नत प्रदर्शन के कारण तथा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अतिरिक्त कार्यभार के चलते परीक्षा कार्यक्रम की व्यवस्था को अग्रिम रूप देने की मंशा पर विचार किया जा रहा है।इस हेतु शिक्षामंत्री देवनानी जी के माध्यम से परीक्षा की तिथि अप्रैल से मई माह के मध्य अंतराल में आयोजित करने पर विचार हो रहा है, परीक्षा की तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी। अतः राज्य के सभी प्रतियोगियों के लिए यह एक शुभ समाचार होगा।देवनानी जी के अनुसार 1-5तक की कक्षा व्यवस्था के लिए सामाजिक अध्ययन विषय में राज्य के सामान्य ज्ञान को 20%अंक के रूप में तथा 6-8 तक की कक्षा व्यवस्था के लिए 85%अंक शामिल करने पर विचार हो रहा है साथ ही 6-8 गणित व विज्ञान विषय के लिए राज्य सामान्य ज्ञान का 20%अंक शामिल करने पर विचार होगा ऐसा राज्य के अतिरिक्त राज्यो से आये प्रतियोगियों के नामांकन फॉर्म को ध्यान में रखकर किया जा रहा है जिसके फलस्वरूप राज्य के प्रतियोगियों को कोई नुकसान ना उठाना पड़ेगा।
बी.एल. गुप्ता
सहायक सचिव दिनांक-25-12-15
प्रतिलिपि- प्रारम्भिक निदेशालय,बीकानेर/234/एवं माध्यमिक शिक्षा बोर्ड,अजमेर/123/संयुक्त अधिसूचना/
विज्ञापन सँख्या-5/परीक्षा/रिट अध्यापक पात्रता परीक्षा/2015-2016
www.newjobsalerts.com







0 comments:
Post a Comment