प्रश्न-1.जस्टिन ट्रुडो को 19 अक्टूबर 2015 को कनाडा के प्रधानमंत्री के रूप में निर्वाचित किया गया, वह निम्नलिखित में से किस पार्टी से सम्बंधित हैं ?
a)कंजर्वेटिव पार्टी
b)ब्लॉक क्यूबीकोइस
c)न्यू डेमोक्रेटिक पार्टी
d)लिबरल पार्टी
प्रश्न-2.वर्ष 2015 की मेलबोर्न मर्सर वैश्विक पेंशन सूचकांक रिपोर्ट 19 अक्टूबर 2015 को जारी की गई. रिपोर्ट के अनुसार भारत का स्थान क्या है ?
a)शीर्ष
b)25वां
c)12वां
d)अंतिम
प्रश्न-3.विश्व स्तर पर 20 अक्टूबर 2015 को विश्व सांख्यिकी दिवस मनाया गया. वर्ष 2015 के लिए इस दिवस का विषय क्या रहा ?
a)गुड डेटा, गुड फ्यूचर
b)डेटा आर लाइफ़
c)बेटर डेटा बेटर लाइफ़
d)डेटा की टू सकसेस
प्रश्न-4. प्रश्न-4.अखिल भारतीय खेल परिषद द्वारा वर्ष 2015 के अक्टूबर माह में निम्न में से किस खिलाडी को अखिल भारतीय खेल परिषद’ के सदस्य के रूप में शामिल नहीं किया गया है ?
a)लिम्बा राम
b)विश्वनाथन आनन्द
c)बाईचुंग भूटिया
d)विराट कोहली
प्रश्न-5.मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में 20 अक्टूबर 2015 को राज्य मंत्रिमंडल ने यश भारती से सम्मानित लोगों को पेंशन के रूप में कितनी राशि देने की घोषणा की है ?
a)50000 रुपए
b)500000 रुपए
c)30000 रुपए
d)60000 रुपए
प्रश्न-6.कालाधन पर अंकुश लगाने के लिए 19 अक्टूबर 2015 को रिजर्व बैंक ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के केंद्रीय बैंक के साथ समझौता किया है. समझौते में भारत की ओर से निम्न में से किसने हस्ताक्षर किए ?
a)आर गाँधी
b)रघुराम राजन
c)डी सुब्बाराव
d)मीना हेमचंद्र
प्रश्न-7.कोंकण रेलवे ने 19 अक्टूबर 2015 को गोवा के मडगांव शहर में किस संस्थान को स्थापित करने की घोषणा की?
a)रेल प्रौद्योगिकी संस्थान
b)सुरंग प्रौद्योगिकी संस्थान
c)इंजन प्रौद्योगिकी संस्थान
d)इनमें से कोई नहीं
प्रश्न-8.केंद्र सरकार ने 19 अक्टूबर 2015 को किस खाद्यान्न पर आयात शुल्क 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत किया?
a)गेहूं
b)चावल
c)दाल
d)सरसों
प्रश्न-9.भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 18 अक्टूबर 2015 को किस कंपनी को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का नया टाइटल प्रायोजक बनाया?
a)विवो
b)मोटोरोला
c)लेनोवा
d)सैमसंग
प्रश्न-10.निम्न में से किन दो राज्य सरकारों ने नैस्ले इंडिया के लोकप्रिय इंस्टैंट फूड ब्रांड मैगी नूडल्स से 19 अक्टूबर 2015 को प्रतिबंध हटा दिया?
a)कर्नाटक और गुजरात
b)कर्नाटक और बिहार
c)बिहार और गुजरात
d)कर्नाटक और केरल
प्रश्न-11.निम्न में से कौन फिल्म अभिनेत्री 19 अक्टूबर 2015 को मिस डिवा 2015 चुनी गयी?
a)प्रियंका चोपड़ा
b)कंगना रानौत
c)प्रीति जिंटा
d)उर्वशी रौतेला
प्रश्न-12. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 19 अक्टूबर 2015 को नई दिल्ली में निम्न में से किस बैंक का शुभारंभ किया?
a)आईडीएफसी बैंक
b)पीएसबी बैंक
c)डीडीएफसी बैंक
d)एनडीएफसी बैंक
प्रश्न-13.19 अक्टूबर 2015 को जारी वर्ष 2015-मर्सर ग्लोबल पेंशन इंडेक्स में कौन से देश को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ ?
a)थाईलैंड
b)भारत
c)इजिप्ट
d)डेनमार्क
प्रश्न-14.किस समूह ने 19 अक्टूबर 2015 को भारतीय दलहन एवं अनाज एसोसिएशन (आईपीजीए) के साथ समझौता किया ?
a)अडानी पोर्ट्स स्पेशल इकनोमिक ज़ोन
b)इंडियन कन्ज्यूमर एसोसिएशन
c)टाटा पोर्ट ट्रस्ट
d)ब्लू स्टार इकनोमिक ज़ोन
प्रश्न-15.नाटो ने सहयोगी सदस्यों एवं साथी राष्ट्रों के साथ 19 अक्टूबर 2015 को संयुक्त सैन्य अभ्यास ट्राईडेंट जंक्चर का आरंभ किस देश में किया ?
a)फ़्रांस
b)ब्रिटेन
c)इटली
d)रूस
उत्तर -1-d 2-d 3-c 4-d 5-a 6-d 7-b 8-a 9-a 10-a 11-d 12-a 13-d 14-a 15-c







0 comments:
Post a Comment