http://newjobsalerts99.blogspot.com/

29 January 2016

भारत का भौतिक (Geography) 100 Questions

 भारत का भौतिक स्वरूप के 101 questions जो आप को नही पता 
----------------------------------
1. भारत का कितना प्रतिशत भाग पर्वतीय है ?
►-11 प्रतिशत
2. भारत का कितना प्रतिशत भाग पहाड़ी है ?
►-18 प्रतिशत
3. भारत का कितना प्रतिशत भाग पठारी है ?
►-28 प्रतिशत
4. कितना प्रतिशत भाग मैदानी है ?
►-43 प्रतिशत
5. भू-वैज्ञानिकों के मुताबिक जहां आज हिमालय पर्वत है वहां पहले क्या था ?
►-टेथिस सागर
6. हिमालय की उत्पत्ति का सिद्धांत क्या है ?
►-प्लेट विवर्तणिकी
7. हिमालय पर्वतश्रेणी को कितने भागों में बांटा गया है ?
►-तीन
A. वृहद हिमालय या हिमाद्री
B. लघु हिमालय या हिमाचल श्रेणी
C. शिवालिक या बाह्य हिमालय
8. वृहद हिमालय की औसत ऊंचाई कितनी है ?
►-6000 मीटर
9. विश्व की सर्वाधिक ऊंची चोटियां किस श्रेणी में पाई जाती हैं ?
►-वृहद हिमालय
10. वृहद हिमालय की सबसे ऊंची चोटी कौन-सी है ?
►-माउंट एवरेस्ट (सागरमाथा)
11. वृहद हिमालय की दूसरी चोटियों के क्या नाम हैं ?
►-कंचनजंघा, मकालू, धौल्लागिरी, नंगा पर्वत, अन्नपूर्णा, नंदादेवी ।
12. नंदादेवी चोटी किस राज्य में आती है ?
►-उत्तराखंड
13. नंदादेवी चोटी किस हिमालय का हिस्सा है ?
►-कुमायुं हिमालय
14. भारत में हिमालय की सबसे ऊंची चोटी कौन-सी है ?
►-कंचनजंघा
15. कंचनजंघा चोटी कहां स्थित है ?
►-सिक्कम और नेपाल की सीमा पर
16. भारत का सबसे ऊंचा शिखर कौन है ?
►-माउंट- K2 । इसे गॉडविन ऑस्टिन के नाम से भी जाना जाता है ।
17. माउंट- K2 कहां स्थित है ?
►-कराकोरम श्रेणी में (पाक-अधिकृत कश्मीर)
18. लघु हिमालय या हिमाचल श्रेणियों का विस्तार भारत में कहां है ?
►-मुख्य हिमालय के दक्षिण में ।
19. हिमाचल श्रेणियों की औसत ऊंचाई कितनी है ?
►-3700-4500 मीटर
20. हिमाचल श्रेणियों में मुख्य रूप से कौन-सी श्रेणियां शामिल हैं ?
►-पीर पंजाल, धौल्लाधर, नागटिब्बा, महाभारत इत्यादि ।
21. शिमला, मसूरी, नैनीताल, चकराता, रानीखेत, दार्जलिंग हिमालय के किस श्रेणी में स्थित हैं ?
►-हिमाचल श्रेणी या लघु हिमालय
22. बुगयाल और मर्ग किसे कहा जाता है ?
►-लघु हिमालय के ढाल पर छोट-छोटे घास के मैदान को कश्मीर मर्ग कहते हैं और उत्तराखंड में बुगयाल ।
23. सोगमर्ग और गुलमर्ग कहां है ?
►-कश्मीर
24. हिमालय की सबसे दक्षिणी श्रेणी कौन-सी है ?
►-शिवालिक या बाह्य हिमालय
25. शिवालिक श्रेणी की औसत ऊंचाई कितनी है ?
►-600-1500 मीटर
26. शिवालिक में मिट्टी और कंकड़ के बने ऊंचे मैदानों को क्या कहते हैं ?
►-पश्चिम में दून (देहरादून) और पूर्व द्वार (हरिद्वार)
27. जास्कर और लद्दाख श्रेणी कहां स्थित है ?
►-कश्मीर
28. जास्कर और लद्दाख श्रेणी के बीच कौन-सी नदी बहती है ?
►-सिंधु
29. भारत की सबसे गहरी गार्ज का निर्माण कहां होता है ?
►-बुंजी नामक स्थान पर ।
30. जम्मू-कश्मीर में पूर्व से पश्चिम की ओर पर्वत श्रेणियों का क्रम क्या है ?
►-कराकोरम, लद्दाख, जास्कर, पीर पंजाल ।
31. पटकाई, लुसाई, गारो, खासी, जयंतिया, बरैल और निकिर पर्वतश्रेणी कहां स्थित है ?
►-मेघालय (पूर्वी राज्यों में)
32. अरावली पर्वत की लंबाई कितनी है ?
►-1100 मीटर
33. अरावली पर्वत कहां से कहां तक फैला है ?
►-दिल्ली से अहमदाबाद तक
34. भारत की सबसे प्राचीन पर्वत-श्रेणी कौन-सी है ?
►-अरावली
35. अरावली का सर्वोच्च शिखर कौन-सा है ?
►-गुरुशिखर
36. गुरुशिखर कहां स्थित है ?
►-माउंटआबू की पहाड़ी पर 1722 मीटर।
37. पीपली घाट दर्रा कहां स्थित है ?
►-अरावली
38. अरावली की पश्चिम की ओर से कौन-सी नदी निकलती है ?
►-माही और लूनी
39. लूनी नदी कहां जाकर गायब हो जाती है ?
►-कच्छ के रण में ।
40. अरावली के पूर्व की ओर कौन-सी नदी निकलती है ?
►-बनास नदी ।
41. वैसी नदी जो जमीन में ही लुप्त हो जाती है क्या कहलाती है ?
►-द रिवर ऑफ इफमेरल (The river of Ephemeral)
42. किस पहाड़ी को पश्चिमी घाट और पूर्वी घाट की मिलनस्थली कहते हैं ?
►-नीलगिरी
43. नीलगिरी का सर्वोच्च शिखर कौन-सा है ?
►-डोडाबेट्टा (2623 मी)
44. नीलगिरी की पहाड़ी किस राज्य में स्थित है ?
►-तमिलनाडु
45. मालवा का पठार किस राज्य में है ?
►-मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़
46. मालवा के पठार से कौन-सी नदी निकलती है ?
►-चंबल और बेतवा
47. विंध्याचल का पठार किस राज्य में है ?
►-झारखंड, उत्तरप्रदेश और छत्तीसगढ़
48. कौन-सी पर्वतमाला उत्तर भारत को दक्षिण भारत से अलग करती है ?
►-विंध्याचल पर्वतमाला
49. विंध्याचल का पठार किन चट्टानों का बना है ?
►-परतदार चट्टान
50. मैकाल पठार कहां स्थित है ?
►-छत्तीसगढ़
51. मैकाल पहाड़ी का सर्वोच्च शिखऱ कौन-सा है ?
►-अमरकंटक (1036 मी.)
52. मैकाल के पठार से कौन-सी नदी निकलती है ?
►-नर्मदा, सोन, महानदी
53. नर्मदा का उद्गम स्थल क्या है ?
►-अमरकंटक
54. छोटानागपुर का पठार किस मैदान का उदाहरण है ?
►-सम्प्राय मैदान
55. छोटानागरपुर का पठार कहां स्थित है ?
►-रांची
56. भारत का रूर किसे कहा जाता है ?
►-छोटानागपुर पठार
57. सतपुड़ा की पहाड़ियां कहां स्थित हैं ?
►-मध्यप्रदेश
58. सतपुड़ा की पहाड़ियां किन चट्टानों से बनी है ?
►-ज्वालामुखी चट्टान
59. सतपुड़ा की पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी का क्या नाम है ?
►-धूपगढ़ (1350 मीटर)
60. धूपगढ़ किस पर्वत पर स्थित है ?
►-महादेव
61. ताप्ती नदी कहां से निकलती है ?
►-सतपुड़ा की पहाड़ियों से ।
62. गुजरात के सौराष्ट्र में कौन-सी पहाड़ियां मिलती हैं ?
►-गिर की पहाड़ियां
63. एशियाई सिंहों का बसेरा कहां है ?
►-गिर
64. भारत का सबसे बड़ा पठार कौन-सा है ?
►-दक्कन का पठार (महाराष्ट्र)
65. दक्कन का पठार किन चट्टानों का बना है ?
►-ज्वालामुखीय बेसाल्ट चट्टानें ।
66. दक्कन के पठार के पश्चिमी हिस्से में कौन-सी पहाड़ी है ?
►-सहयाद्रि की पहाड़ी
67. सहयाद्रि की सबसे ऊंची चोटी कौन-सी है ?
►-काल्सुबाई
68. दक्कन के पठार के पूर्वी हिस्से को क्या कहा जाता है ?
►-विदर्भ
69. धारवाड़ का पठार किस राज्य में है ?
►-कर्नाटक
70. बाबाबुदन की पहाड़ी और ब्रह्मगिरी की पहाड़ी कहां स्थित है ?
►-धारवाड़ के पठार के पश्चिमी भाग में ।
71. दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी कौन-सी है ?
►-अनैमुदि (ऊंचाई-2696 मी.)
72. आंध्रप्रदेश और उड़ीसा के तटीय भाग में कौन-सी पहाड़ी पाई जाती है ?
►-महेंद्रगिरी की पहाड़ी ।
73. भाबर प्रदेश का अर्थ क्या है ?
►-ऐसे जगहों का निर्माण हिमालयी नदियों द्वारा लाई गई बंजरी (कंकड़-पत्थर) के निक्षेपण से हुआ है ।
74. शिवालिक का जलोढ़ पंख किसे कहते हैं ?
►-भाबर प्रदेश
75. तराई प्रदेश का तात्पर्य क्या है ?
►-यह निम्न समतल मैदान है जहां नदियों का पानी बहकर दलदली क्षेत्रों का निर्माण करता है । इसका विस्तार भाबर प्रदेश के ठीक दक्षिण में है ।
76. बांगर प्रदेश का मतलब क्या है ?
►-ऐसे जगहों का निर्माण नदियों द्वारा लाई की पुरानी जलोढ़ मिट्टी से होती है ।
77. गंगा-यमुना का दोआब और सतलज का मैदान किस प्रदेश के उदाहरण हैं ?
►-बांगर प्रदेश
78. खादर प्रदेश का अर्थ क्या है ?
►-यह नवीन जलोढ के जमा होने से बना है । इसकी उर्वरा शक्ति सबसे ज्यादा होती है ।
79. किस प्रदेश की उर्वरा शक्ति अधिक होती है ?
►-खादर प्रदेश
80. तटीय मैदानों का विस्तार कहां है ?
►-प्रायद्वीपीय पर्वत श्रेणी तथा समुद्र तट के बीच ।
81. सूरत से कन्याकुमारी तक किन मैदानों का विस्तार है ?
►-पश्चिम तटीय मैदान
82. मालाबार किसे कहते हैं ?
►-पश्चिमी तट
83. कयाल किसे कहते हैं ?
►-पश्चिमी तट पर कुछ ब्लैक वाटर पाए जाते हैं जिन्हें केरल में कयाल कहते हैं ।
84. बेम्बद एवं अष्टमुडी किससे संबंधित हैं ?
►-कयाल
85. ब्लैक वाटर (पश्चजल) क्या है ?
►-एक प्रकार का लैगून
86. लैगून क्या होता है ?
►-समुद्र क्षेत्र में तटीय इलाकों का पानी सूखी जमीन में घुस जाता है और इसके किनारों पर धीरे-धीरे बालू जमने से यह जलीय भाग समुद्र से अलग हो जाता है । इसी जलीय आकृति को लैगून कहते हैं ।
87. तमिलनाडु का पूर्वी तट क्या कहलाता है ?
►-कोरोमंडल तट
88. गोदावरी और महानदी के बीच का पूर्वी तटीय मैदान किस नाम से जाना जाता है ?
►-उत्तरी सरकार
89. पूर्वी तटीय मैदान कहां से कहां तक फैला है ?
►-पूर्वी घाट एवं समुद्री तट के बीच स्वर्णरेखा नदी से कन्याकुमारी तक ।
90. अंडमान-निकोबार द्वीप समूह कहां स्थित है ?
►-बंगाल की खाड़ी
91. भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी का क्या नाम है जो अंडमान-निकोबार में स्थित है ?
►-बैरन
92. नारकोण्डम सुषुप्त ज्वालामुखी किस द्वीप में है ?
►-अंडमान-निकोबार
93. कौन-सा चैनल अंडमान को निकोबार से अलग करता है ?
►-10 चैनल
94. भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु इंदिरा प्वाइंट कहां स्थित है ?
►-ग्रेट निकोबार
95. सैडलपीक किसकी सबसे ऊंची चोटी है ?
►-अंडमान-निकोबार
96. केंद्र शासित प्रदेश का सबसे बड़ा बंदरगाह (पत्तन) कहां है ?
►-पोर्ट ब्लेयर (द. अंडमान)
97. लक्षद्वीप कहां स्थित है ?
►-अरब सागर
98. लक्षद्वीप में कुल कितने द्वीप हैं ?
►-36
99. लक्षद्वीप किससे बने हैं ?
►-प्रवाल भित्ति (Coral Reef)
100. मन्नार की खाड़ी में भारत और श्रीलंका के बीच कौन-सा द्वीप स्थित है ?
►-पम्बन
101.बांग्लादेश और भारत की सीमा पर कौन-सा द्वीप स्थित है ?
►-न्यू मूर द्वीप

0 comments: